40 वर्षों की लम्बी सेवाएं देने के पश्चात 31 मई को कार्यपालन यंत्री शैलेश जायसवाल सहित दो अन्य कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम में अपनी 40 वर्षों की लम्बी सेवाएं देने के पश्चात 31 मई को कार्यपालन यंत्री शैलेश जायसवाल एवं स्थाई कर्मी जोग्गो बाई यादव एव सफाई कर्मी सरोज पति सीताराम का सेवाकाल समाप्त होने के पश्चात सेवानिवृत्त विदाई कार्यक्रम नगर पालिक निगम में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एमआईसी सदस्यों पार्षदों नगर निगम के ठेकेदारों अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा स्वागत समारोह किया गया।

आयोजित विदाई समारोह में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक संदीप जायसवाल महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी निगम अध्यक्ष मनीष पाठक वरिष्ठ पार्षद मिथिलेश जैन आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को उनके सफल मंगलमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान एमआईसी सदस्य संतोष शुक्ला डॉ रमेश सोनी सुभाष साहू श्रीमती बीना बैनर्जी अवकाश जायसवाल उपायुक्त पीके अहिरवार पार्षद शशिकांत तिवारी श्रीमती सीमा श्रीवास्तव शकुंतला सोनी सरला मिश्रा जय नारायण निषाद राजेश भास्कर प्रभा गुप्ता सुशीला गोटिया ईश्वर बहरानी गोविंद चावला श्याम पंजवानी ओमप्रकाश बल्ली सोनी  सुखदेव चौधरी उमेद्र अहिरवार मौसूप बिट्टू संदीप यादव पूर्व पार्षद राजू मखीजा कमलेश चौधरी समस्त पार्षदों अधिकारियों कर्मचारियों व अन्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें