मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत युवाओं के पंजीयन 15 जून से, जुलाई से शुरू होंगे युवाओं के प्लेसमेंट

(कटनी)- राज्य शासन द्वारा औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ऑन द जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) की सुविधा देने हेतु ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ लागू की गई है। योजना के तहत ऐसे युवा पात्र होंगे जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष तक हो, योग्यता 12वीं, आईटीआई या उच्च उत्तीर्ण, योजना का क्रियान्वयन पोर्टल एमएसकेवाय के माध्यम से होगा।

            व्यवसायिक प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड, नियमित रोजगार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करना, योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण की निर्धारित अवधि में स्टाइपेड दिया जाएगा। 7 जून से ऐसे प्रतिष्ठान जिनके पास जीएसटी अथवा पेन उपलब्ध है वे पोर्टल पर अपना पंजीयन का कार्य प्रारंभ कर सकेंग,े जिसमें प्रतिष्ठान कोर्स के अनुसार पंजीयन करेंगे एवं सीट तय करेंगे जो कि कुल कार्यबल का 15 प्रतिशत तक होगी। 15 जून 2023 से युवाओं के पंजीयन प्रारंभ होंगे जिसमें पंजीयन एवं कोर्स का चयन करेंगे। 01 अगस्त 2023 से प्रशिक्षण प्रारम्भ होने के 01 माह बाद युवाओं को राशि का वितरण, योजना अंतर्गत स्टाइपेंड, 12वीं या उससे कम कक्षा के कोर्स के लिए 8 हजार रूपए, आईटीआई 8 हजार 500 रूपए, डिप्लोमा उर्त्तीण को 9 हजार रूपए, स्नातक उत्तीर्ण या उच्च को 10 हजार रूपए प्रतिमाह होगा। स्टाइपेंड में 25 प्रतिशत उद्योग या प्रतिष्ठान को भुगतान करना होगा शेष राज्य शासन द्वारा किया जावेगा। कोर्स पूर्ण होने पर मूल्यांकन तथा प्रमाणीकरण होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें