विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने किया 1.61 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन , अध्यक्ष एवं समस्त पार्षद कर रहे हैं कैमोर का सर्वांगीण विकास
(कैमोर) मध्यप्रदेश शासन की कायाकल्प योजना के अंतर्गत नगर परिषद कैमोर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमि पूजन विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा किया गया।नगर परिषद कैमोर के वार्ड क्रमांक 01 लालनगर में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक माननीय श्री संजय सत्येंद्र पाठक जी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात जन प्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर श्री पाठक जी का स्वागत किया गया। भूमिपूजन के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 61 लाख की लागत से नगर में विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें मुख्य मार्ग का मजबूतीकरण, नवीनीकरण व अन्य मार्गो में डामरीकरण एवं मरम्मत कार्य, खलवारा बाजार में नवीन चैपाटी का निर्माण कार्य , वार्डों में निर्माण कार्य, शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूतिका कक्ष का निर्माण, गायत्री मंदिर के समीप सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार आदि कार्य शामिल हैं।

अपने उद्बोधन में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा है की क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नही की जायेगी। सरकार द्वारा लगातार जनहितैषी कार्य किए जा रहे हैं जिनका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य किए जायेंगे। उन्होंने कहा की जनसमस्याओं को मैं गंभीरता से लेकर उनका निदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। विधायक श्री पाठक ने बंजारी में 12 जून को हरिहर तीर्थ निर्माण के भूमिपूजन के संबंध में जानकारी देने के साथ ही उपस्थित जनसमूह को कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित भी किया।
इसे भी देखे :- पिता सत्येंद्र पाठक की स्मृति में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बनवाया सर्वसुविधायुक्त अस्पताल , सीएम शिवराज ने किया शिलान्यास

उन्होंने कहा कि हरिहर तीर्थ धाम पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाएगा। भूमि पूजन के दौरान ही लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाडली बहनों को स्वीकृत प्रमाण पत्र भी विधायक श्री पाठक जी द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद के स्वच्छता निरीक्षक पृथ्वी राज सिंह द्वारा किया गया।
इसे भी देखे :- MP Election 2023 : चुनाव के पहले विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने भरी हुंकार – विपक्ष पर साधा निशाना और अपनों को दी नसीहत

इस अवसर पर नगर परिषद कैमोर अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत कैमोर अजय शर्मा, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ उपाध्यक्ष उदयराज सिंह, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ रंगलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर, विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, महिला मोर्चा कैमोर मंडल अध्यक्ष सुनीता दहिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा, पार्षद पलक नमित ग्रोवर, ऋचा मनीष नवैत, अनीता कोल, विनीता कोल, शांति यादव, अनीता सेन, रिजवाना सद्दाम खान, वीरेंद्र सिंह, सुरेश परौहा, राजेश पांडेय, शरीफ खान, वीरेंद्र बैगा, नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिक एवम पत्रकार की उपस्थिति रहे।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

