राष्ट चेतना यात्रा के दौरान स्वामी हितेश्वर नाथ ने कहा की भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना प्रथम उद्देश्य

(खरगापुर) ओरछा धाम से होते हुए राष्ट्र चेतना यात्रा का खरगापुर मेला मंच पर स्वागत किया। राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वर नाथ मिश्र सर्वप्रथम हनुमान जी की चित्र पर माल्यार्पण कर बताया कि राष्ट चेतना यात्रा संपूर्ण मध्यप्रदेश में निकाली जा रही है। यात्रा का मेन उद्देश्य है हिंदू धर्म प्रेमियों को जागरूक करना भारत देश हिंदुओ का था रहेगा और है देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा हांथ में कलावा पहन कर हमारी बहन बेटियों को बहला-फुसलाकर उन पर अत्याचार और धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित किया जाता है। इन सभी को मिटाने के लिए हमारे हिंदू भाई बहन बेटियां कट्टर हिंदू बन कर रहे हैं। अपने भगवान की आराधना करें शनिवार को भगवान हनुमान जी के मंदिर जाकर सुंदरकांड हनुमान चालीसा का उच्चारण करें। मोदी सरकार ने क्या कुछ नहीं कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका वह मोदी ने कर दिखाया। राजा उसी को बनाओ जो प्रजा का हितेषी हो सभी संत महात्मा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में सफल प्रयास कर रहे हैं।

महराज श्री ने मंच से सभी को हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ाया और सभी हिंदू धर्म प्रेमियों को हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पढ़ने का संकल्प दिलाया। डीजे बग्गी सहित पैदल यात्रा कर नगर परिषद खरगापुर पहुंचकर वृक्षारोपण का सभी को महत्व चलाया। राष्ट चेतना यात्रा के संयोजक डॉ स्वामी देव स्वरूपानंद महाराज, बुंदेलखंड योगी महंत श्री अर्पित दास जी महाराज झांसी, डॉ. स्वामी देवस्वपानंद महाराज संस्थापक उज्जवल भारत अभियान, राष्ट चेतना यात्रा के महासचिव एवं प्रभारी हरिशंकर विश्वकर्मा, उपस्थित रहे।

✍️ शिवराज सिंह, RPKP INDIA NEWS  , टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें