विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को मिला अलौकिक सम्मान, रोजगार सहायक संगठन ने भेंट किया गया हनुमान जी का गदा, संजू भैया ने कहा मेरे जीवन का सबसे अमूल्य भेंट “हमेशा रखूंगा अपने दिल के करीब”

जनता का कहना संजू भैया में दिखते है कलयुग के राजा हनुमान जी के गुण, हर गरीब का संकट करते है दूर

(विजयराघवगढ़ ) ब्लॉक रोजगार सहायक संगठन के आव्हान पर जिले के समस्त रोजगार सहायको के साथ संजय सत्येंद्र पाठक जी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि हरिहर तीर्थ धाम में चल रहे विजयराघवगढ़ महोत्सव में ब्लाक विजयराघवगढ़ के रोजगार सहायक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, विजयराघवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विकास मिश्रा, रोजगार सहायक संघ के प्रवक्ता रजनीश सिंह, बड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज उपाध्याय, कटनी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील दहिया, ढीमरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अमरीश राय, बहोरीबंद ब्लॉक अध्यक्ष अजय पाल, रीठी ब्लॉक अध्यक्ष सद्दाम एवं ब्लॉक से पहुंचे समस्त रोजगार सहायको में ध्रुव सिंह केशव विश्वकर्मा सुदर्शन पटेल, अतुल अजय कचेर, सोरभ शुक्ला, संजय सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, अतुल त्रिपाठी, राजा नामदेव, दिनेश पटेल आदि जिले के समस्त रोजगार सहायको द्वारा चल रहे 15 मई से 15 जून के विजयराघवगढ़ महोत्सव में अतुलनीय सहयोग के अवसर पर कर्तब्य निष्ठ बिधायक का सामूहिक माल्यार्पण कर तिलक लगाकर श्रीफल एवं गदा भेट कर सम्मान किए।

इसे भी देखे  :-  Vijayraghavgarh Mahotsav 2023 : विजयराघवगढ़ का राजा पहाड़ पूरे भारत में बनाएगा अपनी खास पहचान – विधायक संजय सत्येंद्र पाठक

इस अवसर पर श्री पाठक ने हर्ष ब्यक्त करते हुए बताया कि हरिहर तीर्थ के निर्माण में समस्त क्षेत्रीय जनो के सहयोग से निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे देश भर के साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। कल ही बागेश्वर घाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने हमारा आमंत्रण स्वीकार कर आशीर्वाद दिया। आज पहली बार किसी संगठन द्वारा मुझे गदा भेट में प्राप्त हुआ है जिससे मुझे प्रतीत हो गया कि “कौन सो काज कठिन जग माही,जो नही होत तात तुम पाही” आज मुझे अपार खुशी प्राप्त हो रही है। उक्त अवसर पर क्षेत्र से आए हजारो की संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारियों सहित जिले के समस्त रोजगार सहायकों की उपस्थिति रही।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)

      RPKP INDIA NEWS

                 कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें