Vijayraghavgarh Mahotsav 2023 : विजयराघवगढ़ का राजा पहाड़ पूरे भारत में बनाएगा अपनी खास पहचान – विधायक संजय सत्येंद्र पाठक
आस्था और आकर्षण के केंद्र राजा पहाड़ में दूर सुदूर से पहुंचेंगे लोग
(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ के ग्राम बंजारी में स्टेडियम के सामने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला विजयराघवगढ़ महोत्सव धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम तो होगा ही, इसके अलावा राजा पहाड़ में भगवान परशुराम की गगनचुंबी प्रतिमा, भगवान श्री राम, माता शिबरी, निषादराज की प्रतिमा और अद्भुत मंदिर के दर्शन करने दूर सुदूर क्षेत्रों से लोग पहुंचेंगे। राजा पहाड़ पूरे भारत में अपनी खास पहचान बनाएगा, यह बात मेला ग्राउंड में कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों के साथ बैठक के दौरान विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा।
बैठक में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा की वक्त के साथ हम रहें न रहें लेकिन हमारी आने वाली पीढ़ी इस पुनीत कार्य को याद रखेगी। उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा निर्माण के लिए सभी से धातुओं के दान करते हुए इस धार्मिक कार्य में सहभागिता की अपील भी की। विधायक ने कहा की यह विशाल कार्यक्रम मैं अकेला नहीं कर सकता, इसमें आप सभी का सहयोग जरूरी है तभी संकल्प सार्थक होगा। मेले के आयोजन को लेकर श्री पाठक ने कहा की विजयराघवगढ़ महोत्सव यादगार बनेगा। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान भी सहभागी बनेंगे तो वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी को भी आमंत्रित किया जाएगा। खास बात यह है की बड़े बड़े मठाधीश्वर, पीठाधीश्वर, महान संतों का समागम इस आयोजन में धर्म पताका फहराने के लिए आयेंगे। वहीं हास्य कलाकार, भजन गायक, लोकगीत गायकों द्वारा कार्यक्रम को मनोरंजक और मनमोहक बनाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विधाओं में रुचि रखने वाली स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर दिया जायेगा। मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेले के आयोजन में समितियों का गठन करके अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात भी कही गई और लोगों को दायित्व भी सौंपे गए। बैठक में बड़ी तादात में महिला, पुरुषों की उपस्थिति थी।
✍️ अजय त्रिपाठी , विजयराघवगढ़


1 thought on “Vijayraghavgarh Mahotsav 2023 : विजयराघवगढ़ का राजा पहाड़ पूरे भारत में बनाएगा अपनी खास पहचान – विधायक संजय सत्येंद्र पाठक”