वाटर ट्रीटमेंट प्लाट का अवलोकन किये संभगीय आयुक्त डॉ. अशोक भार्गव
( सिंगरौली )
बाउन्ड्रीवाल वृक्षा रोपण इंन्डीकेशन बोर्ड लगाये जाने का दिये निर्देश
रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव के द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत ढोटी मे निर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लाट का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री केवीएस चौधरी के द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के संबंध में कमिश्नर डॉ. भार्गव को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। उन्होने बताया कि वृहद पेयजल योजना के तहत नगर निगम के 28 वार्डो में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। बचे हुये वार्डो में पाईप डालने की निविदा आमंत्रित की गई है। जिसका कार्य शीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जायेगा।
वाटर ट्रीटमेंट प्लाट का अवलोकन करने के पश्चात कमिश्नर डॉ. भार्गव के द्वारा निर्देश दिया गया कि प्लाट के चारो ओर बाउन्ड्रीवाल के साथ सड़क निर्माण तथा वृक्षारोपण का कार्य कराये। साथ ही प्रत्येक ओवर हेड टैक मे अंकित कराये कि ओवर हैड टैको कि कुल क्षमता कितनी है। उन्होने निर्देश दिया कि मुख्य सड़क के पास बड़े साईज का इंन्डीकेशन बोर्ड भी लगवाया जाये जिससे लोगो को यह पता चल सके कि वाटर ट्रीटमेंट प्लाट यहा पर बना हुआ है। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज, सहायक कलेक्टर संघप्रिय, एसडीएम ऋषि पवार, रवि मालवीय, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, सहायक यंत्री आरके जैन, रत्नाकर गजभिये उपस्थित रहे।
