डिजिलेप कार्यक्रम के माध्यम से बच्चो को पहुँचायी जा रही है गुणवत्ता युक्त शिक्षा

( होशंगाबाद )

अब पढ़ाई नही रूकेगी – डिजिलेप कार्यक्रम

कोविड-19 महामारी से उत्पन्न हुई विपरीत परिस्थितियों में शैक्षणिक गतिविधियाँ अवरूद्ध न हो इस उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा संवर्धन हेतु डिजिलेप (डिजीटल लर्निंग इनहेंसमेंट प्रोग्राम) कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को वाट्सएप समूहो के माध्यम से उच्च गुणवत्तायुक्त शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला शिक्षक समन्वयक श्री एसएस पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त शिक्षण सामग्री को सही समय पर जिला स्तर पर प्राप्त कर शिक्षको और प्राचार्यो को वाट्सएप समूह पर उपलब्ध कराया जाता है। शिक्षक बच्चो और अभिभावको को शिक्षण सामग्री भेजकर, अभिभावको का सहयोग लेकर शिक्षण सामग्री को हल करके जांच हेतु शिक्षको को पुनरू भेजते हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 वी तक की कक्षाओं के 5 समूह तथा माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 वीं तक कुल 3 समूह इस प्रकार कुल 8 वाट्सएप समूह बनाये गये है साथ ही कक्षा 9 वी एवं 10 वीं में कक्षा वर्गवार तथा कक्षा 11 एवं 12 वीं में संकायवार वाट्सएप समूह बनाये गये हैं। जिनके माध्यम से उच्च गुणवत्तायुक्त शैक्षणिक सामग्री विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही है। संबंधित समूह से जुड़े शिक्षको द्वारा फीडबेक फार्म भी भरा जा रहा है।
श्री पटेल ने बताया कि ई कंटेन्ट सभी बच्चो तक पहुँचे यह सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर परी स्मार्ट टीवी के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री के प्रसारण की कार्य योजना बनाई गई है तथा विद्यालयों में यूटयूब के माध्यम से सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए वाट्सएप समूह में इसका प्रसारण सुनिश्चित किये जाने की व्यवस्था की गई है। डिजिलेप कार्यक्रम के संबंध में पोस्टर, पम्पलेट, दीबार लेखन, मुनादी आदि के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षको की योग्यता में वृद्धि हेतु सीएम राईस प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू किया गया है। प्रशिक्षण से परिचय एवं शिक्षक की भूमिका विषय पर शिक्षको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिन्तन एवं डिस्टेंस लर्निंग के नाम से आगे दो प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी दिवसो में शिक्षको को प्राप्त हो सकेंगे।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें