Kamalnath Sandesh Yatra 2023 : कांग्रेस के 5 वचन लेकर खरगापुर विधानसभा सभा क्षेत्र में पहुंची कमलनाथ संदेश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
कमलनाथ संदेश यात्रा प्रदेश में करेंगी सत्ता परिवर्तन- दामोदर सिंह यादव
(खरगापुर) नगरमें खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची कमलनाथ संदेश यात्रा का पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने जगह-जगह स्वागत किया। बताया गया है कि खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में कमलनाथ संदेश यात्रा ग्राम खरीला से प्रारंभ होकर बल्देवगढ़, खरगापुर, पलेरा पहुंची। नुक्कड़ सभा के माध्यम से पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। नगर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ संदेश यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करेगी। इसके अलावा यात्रा पहले चरण में 10 जिलों की 22 विधानसभाओं में 50 सभाएं करके कमलनाथ की 15 माह सरकार की उपलब्धि जनता तक पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आगामी चुनाव के लिए कमलनाथ के वचनों का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। कमलनाथ संदेश यात्रा मध्य प्रदेश की सत्ता परिवर्तन यात्रा साबित होगी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा की लाडली बहना योजना पर कांग्रेस की नारी सम्मान योजना हावी हो गई है और जनता शिवराज सिंह चौहान को सिर्फ घोषणा वीर मानती है, बल्कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ कमलनाथ मुख्यमंत्री के दावेदार हैं लेकिन भाजपा में सीएम बनने के लिए गुटबाजी चल रही है जिसका नतीजा भी आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेंगा।

इस मौके पर सह प्रभारी सुनील वोरसे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर, शहर अध्यक्ष भगतराम यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, हीरालाल कुशवाहा, पंकज अहिरवार, पुष्पेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ अमर सिंह, अनिल भार्गव, अंकित रायकवार, नीरज देशमुख, स्वतंत्र यादव, मुन्ना मिश्रा, आकाश तिवारी, हेमंत तिवारी समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आम जनता मौजूद रही।
रिपोर्ट :- शिवराज सिंह, RPKP INDIA NEWS , खरगापुर(टीकमगढ़)

