जगन्नाथ चौक से घंटाघर रोड तक का महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने विधायक संदीप जायसवाल नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे की मौजूदगी में किया निरीक्षण

(कटनी) पानी निकासी सहित अतिक्रमण हटाने के अधिकारियों को दिए निर्देश कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने स्थानीय विधायक संदीप जायसवाल नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक निगमायुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे की उपस्थिति में जगन्नाथ चौक से घंटाघर की ओर जाने वाली रोड का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश प्रदान किए। इसके अलावा उन्होंने यातायात में बाधित हो रहे अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए। इस दौरान एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी उपायुक्त पीके अहिरवार पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती शकुंतला सोनी सहायक राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक विभागीय अधिकारी अश्विनी पांडे सहित संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें