महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने किया बालाजी नगर में पुरवार स्कूल के आसपास क्षेत्र का भ्रमण

स्थानीय निवासियों की रोड नाली एवं ट्रांसफार्मर की मांग पर जल्द निराकरण कराने दिया आश्वासन

(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी शनिवार की दोपहर दो बजे शहर के इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक चार के बालाजी नगर में स्थित पुरवार स्कूल के आसपास क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वहां के स्थानीय वशिंदों द्वारा महापौर श्रीमती सूरी से उक्त स्थान में रोड नाली एवं बिजली से संबंधित ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग रखी गई। जिसे महापौर ने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द ही उक्त समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। महापौर ने कहा कि शहर के विकास में हर एक छोटे-बड़े बिंदु पर विचार कर आवश्यक कार्य प्रमुखता से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में जनहित से जुड़ी समस्याओं का निदान करने के लिए साथी पार्षदों नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर तत्परता से कार्य किया जा रहा है। इस दौरान एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी सुभाष साहू पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी युवा पार्षद अवकाश जायसवाल श्रीमती बीना बैनर्जी श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती शकुंतला सोनी विभागीय अधिकारी अश्वनी पांडे एवं विक्रांत ब्राह्मण सहित स्थानीय निवासियों की मौजूदगी रही।   

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें