Uniform Distribution for Cleaning Staff : नगर परिषद कैमोर द्वारा सफाई कर्मचारियों को यूनिफॉर्म के साथ दिए गए दिशा निर्देश

(कैमोर) मध्यप्रदेश के कटनी जिले की नगर परिषद कैमोर विकास कार्यों की दृष्टि से प्रदेश में अलग पहचान बना रही है। क्षेत्रीय विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक जी के मार्गदर्शन में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट के साथ सभी पार्षदों की टीम नगर विकास के लिए सतत कार्यरत है।

सभी के द्वारा क्षेत्रीय विधायक श्री पाठक जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से नित्य नए विकास कार्यों को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत नगर को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए नगर परिषद की संपूर्ण स्वच्छता टीम के द्वारा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हाल ही में नगर परिषद के सफाई मित्रों की भूमिका की सराहना करते हुए परिषद के द्वारा उन्हें यूनिफॉर्म प्रदान की गई है।

नगर की सफाई में अहम भूमिका निभाने वाले नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पहनने के लिए यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए दिशा निर्देशित किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद कैमोर धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि कैमोर को स्‍वच्‍छता के उच्‍च शिखर पर ले जाने हेतु प्रयास अनवरत जारी है। उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि अपने शहर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे ।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
               कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें