टॉपर विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस हेतु शिविर का आयोजन, 23 छात्रों के बनाये गए लर्निंग लाईसेंस
(कटनी) – शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों से हायर सेकेडरी परीक्षा 2023 मंे अपने विद्यालय से टॉप करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री जी द्वारा ई स्कूटी देने का निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मंे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ई-स्कूटी एवं आई.सी.ई.एस मोटराइज्ड़ प्रदाय करने हेतु कैम्प का आयोजन सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह व आर.टी.ओ कटनी श्रीमती रमा दुबे के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर के दौरान नोडल अधिकारी श्री एम किडो प्राचार्य सहायक संचालक राजेश अग्रहरी आर.टी.ओ. कार्यालय कटनी से आर.बी.कोल एवं आपरेटर उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 23 लर्निंग लायसेंस बनवाये गए। जिन विद्यार्थियों की उम्र 18 वर्ष से कम है उन्हे उनके पालक की सहमति प्राप्त करते हुए आवेदन जमा कर लायसेंस प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
शिविर में वाहन के संबंध मंे तकनीकी एवं सैद्वांतिक जानकारी, सड़क सुरक्षा की जानकारी सहित सड़क यातायात चिन्हों की जानकारी प्रदान की गई।

