मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले की 2 लाख 36 हजार 194 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में दूसरी किश्त की अंतरित की

(कटनी) – प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जिले की 2 लाख 36 हजार 194 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में दूसरी किश्त की अंतरित की। इस अवसर पर जिले भर में उत्सवी माहौल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लाड़ली बहना सेना ने अपने अलग- अलग रंगों के ड्रेस कोड में कार्यक्रम में सहभागिता की। कलेक्टर अवि प्रसाद श्री सनातन धर्म पंजाबी मंडल माधवनगर कटनी में आयोजित लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होनें लाड़ली बहना को शुभकामनांए दीं। इस अवसर पर उन्होंने लाड़ली बहनाओं के साथ मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा व सुना। इस दौरान लाड़ली बहना, जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

             जिले के नगरीय निकायों, नगरीय निकाय वार्ड, पंचायत एवं आंगनबाड़ी के कुल 810 जगहों पर सोमवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दूसरी किश्त अंतरित कार्यक्रम आयोजित किये गये। द्वितीय किश्त में जिले जिले की 2 लाख 36 हजार 194 महिलाओं को एक हजार के मान से 23 करोड 61 लाख रूपये जारी की गई।

लाड़ली बहना सेना की सदस्य महिलाओं ने ली शपथ

            संपूर्ण जिले में ग्रामवार -वार्डवार लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आयोजित हुए द्वितीय किस्त हितलाभ वितरण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लाड़ली बहना सेना की सदस्य महिलाओं को..

मैं शपथ लेती हूँ कि लाड़ली बहना सेना के सदस्य के रूप में……….

 अपने क्षेत्र की बहनों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने का काम करुँगी ।

            मैं अपने क्षेत्र की बहनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले, इस काम में हर संभव सहयोग करूँगी ।

            मैं बहनों की अपने परिवार के सदस्य की तरह चिंता करूँगी और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में पूरी मदद करूँगी ।

             मैं नशामुक्ति, पेड़ लगाने, बिजली बचाने, साफ़ सफाई, बेटी बचाने – बेटी- पढ़ाने और पानी बचाने जैसे सामाजिक सुधार के अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लूंगी.. की शपथ दिलाई गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें