Victory of MLA Sanjay Satyendra Pathak : विजयराघवगढ़ विधानसभा में संजय सत्येंद्र पाठक जैसा जन सेवक मिलना क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य की बात

संजय पाठक के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ प्रदेश एवम देश मे नम्बर वन बनने की ओर अग्रसर

(कटनी) हमारे विधानसभा का सौभाग्य है जो हमें एक ऐसा सच्चा जनसेवक विधायक के रूप में मिला जिसके सम्पूर्ण जीवन का लक्ष्य गरीब कल्याण व क्षेत्र का विकास ,पीड़ितों की सेवा है। गत दिवस विजयराघवगढ़ के घुनौर में साढ़े 18 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के भूमि पूजन अवसर पर यह बात कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री ने कही। जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने विरोधियों की भी जमकर क्लास लगाई तथा कहा कि विजयराघवगढ़ में विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के अकल्पनीय विकास कार्यों को देख कर विपक्षी राजनीतिक विरोधी मानसिक रूप से असंतुलित हो गए। जिला महामंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश तिवारी एवं उदयराज सिंह चौहान ने अपने अपने संबोधन में राजनीतिक विरोधियों के लिए कहा कि विधायक का विरोध करने वाले भी जानते हैं कि क्षेत्र ही नहीं देश प्रदेश में संजय पाठक जैसा कोई विधायक नहीं। उन्होंने कहा कि सिर्फ अपनी सिमटती राजनीतिक पार्टी में खुद की जमीन तलाशने और अपने महत्व की होड़ से ये बरसाती नेता चुनाव के वक्त निकल आते हैं।

जब जनता को दिक्कत परेशानी होती है तो ऐसे नेता साढ़े चार साल तक दिखते नही, जनता सब समझती जानती है कि भाजपा सरकार और विधायक संजय पाठक ही हमारे काम आ सकते है। श्री तिवारी ने कुछ ऐसे विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते कहा कि कुछ ही महीनों में हमारी विधानसभा को लोग देश दुनिया मे पहचानेंगे और यह सिर्फ विधायक संजय पाठक की बदौलत है। उन्होंने कहा कि विजयराघवगढ़ विधान सभा क्षेत्र में कोविड महामारी के बावजूद विकास के अकल्पनीय लगने वाले काम स्वीकृत हुए हैं जिसमे करोड़ों की राशि व्यय होनी है।

बगैहा मोड़ से बरन मोहगवां होते हुए खितौली मार्ग 48 करोड़ रुपए, बरही, विजयराघवगढ़ , कैमोर बायपास लगभग 125 करोड़, घुनौर -खेरवा मार्ग पुल 18.60 करोड़, बरही सिविल हॉस्पिटल भवन 10 करोड़, सहित कई ग्रामों में स्कूल भवन, करेला, बरहटा सीएम राइज स्कूल भवन, उप स्वास्थ केंद्र, आंगनवाड़ी, खेल के मैदान, आई.टी.आई. महाविद्यालय भवन सहित कई अन्य निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृति हुई है। इसी तरह बरही से सतना मार्ग क्षतिग्रस्त महानदी के पुल नये स्लैब निर्माण हेतु 26 करोड़ रुपयों की स्वीकृति हुई है। क्षेत्र में निर्माण और विकास कार्यों की सदैव चिंता विधायक श्री पाठक ने की है। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार केंद्र में मोदी जी की सरकार ने पूरे देश का माहौल ही बदल दिया। विकास के लिए पैसे की कमी नहीं सिर्फ हमारी ही विधानसभा में अरबों के कार्य हो रहे।

श्री उदयराज सिंह ने कहा वास्तव में विजयराघवगढ़ का यह वक्त संजय पाठक के नेतृत्व में प्रदेश और देश मे नम्बर वन बनने की ओर अग्रसर है।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
     RPKP INDIA NEWS
                    कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें