Environmental Protection Conscious : पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को जागरूक करने आयोजित किया गया कार्यक्रम

Advertisement

(विजयराघवगढ़) वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा के मार्गदर्शन पर वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक कुमार जैन के निर्देशन में विजयराघवगढ़ बीट के अंतर्गत ग्राम बंजारी वन परिक्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों एवं उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमे एसडीएम महेश मंडलोई, एसडीओपी उमराव सिंह, सुश्री नेहा जैन तहसीलदार , थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इसके साथ ही जन प्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह , नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष मनीषदेव मिश्रा, उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, सरपंच ग्राम पंचायत टीकर, सरपंच ग्राम पंचायत बंजारी, पत्रकार जागेश्वर मिश्रा, जन प्रतिनिधि , उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा लगभग 1000 पौधों का रोपण किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक कुमार जैन द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बचने के लिए सतत उपाय करने भू जल संरक्षण व पौधारोपण के बारे में समझाया गया। टी आई श्री बघेल द्वारा मानव से वन्य प्राणियों को संरक्षण व उनकी पहचान की जानकारी देकर छात्रों से संवाद किया। शिक्षक ओ पी सोनी ने छात्रों को वर्षा के जल संरक्षण व जल स्त्रोतों की जानकारी दी। वन विभाग से परिक्षेत्र सहायक रामेश्वर तिवारी, रमेश काछी, रामनरेश भट्ट, बीट गार्ड संदीप बहेली एवं अन्य कर्मचारियो की उपस्थित रही।

रिपोर्ट :- जागेश्वर मिश्रा , RPKP INDIA NEWS , विजयराघवगढ़ 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें