वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए मौसम संबंधी साप्ताहिक सलाह –

( नीमच )

कृषि विज्ञान केन्द्र,नीमच को मौसम विज्ञान विभाग,आई.एम.डी.नई दिल्ली तथा कृषि मौसम विज्ञान प्रक्षेत्र इकाई(AMFU, Indore)से प्राप्त सूचना के अनुसार नीमच जिले में आगामी सप्ताह में 01 से 4 जून 2020 को हल्की बारिश होने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। साथ ही अधिकतम आद्रता 72 तथा न्यूनतम 32 प्रतिशत रहने की सम्भावना है। हवा की गति 8-19 किमी प्रति घण्टा रहने की संभावना है। तेज गर्मी के चलते किसान भाईयों को सलाह दी गई है।
ग्रीष्मकालीन मूंग व सब्जियों में लगने वाले रस चूसक कीटों के नियंत्रण हेतु इमिडाक्सोप्रिड 17.8 प्रतिशत एसएसपी की 0.33 मिली मात्रा प्रतिलीटर पानी के मान से छिड़काव करें। आवश्यकता पड़ने पर छिड़काव को दोहराएं। सूर्य की किरणो के सीधे संपर्क में आने से बचे।हल्के रंग के सूती कपड़े पहने।पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें