मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूज्यसंत दद्दा जी को दी श्रृद्धांजलि

कटनी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कटनी के झिंझरी स्थित दद्दा धाम पहुंचकर देश के जाने-माने गृहस्थ संत पूज्य देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी को श्रृद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रृद्धांजलि दी। गृहस्थ संत पूज्य दद्दा जी का गत 17 मई को कटनी स्थित दद्दा धाम में देवलोक गमन हो गया है।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कटनी के दद्दा धाम पहुंचकर पूज्य दद्दा जी के आदमकद चित्र के समक्ष पुष्पांजलि और आरती करते हुये अपनी भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश के गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, सांसद बी0डी0 शर्मा, सुहास भगत, विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय प्रभात पाण्डेय, कमिश्नर जबलपुर महेशचन्द्र चौधरी, आईजी बी0एस0 चौहान, कलेक्टर शशिभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, संत दद्दा जी के सुपुत्र डॉ0 अनिल त्रिपाठी, डॉ0 सुनील त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी सहित देशभर से आये दद्दा शिष्य मण्डल के सदस्य, अभिनेता आशुतोष राणा, राजपाल यादव भी उपस्थित रहे।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने झिंझरी दद्दा धाम स्थित श्री कृष्ण वृद्धाश्रम के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया। पूज्य संत दद्दा जी के भौतिक स्वरुप पार्थिव देह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ इसी वृद्धाश्रम परिसर में किया गया था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें