Nari Samman Yojana : कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्राम देवपुर में आयोजित किया गया नारी सम्मान शिविर

Advertisement

महंगाई और भ्रष्टाचार की जिम्मेदार भाजपा सरकार- दिग्विजय सिंह गौर

(खरगापुर) खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ लगातार मजबूत बनी हुई है। खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में लगातार नारी सम्मान योजना के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीते रोज खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवपुर में नारी सम्मान योजना शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं में उपस्थित होकर अपने फार्म भरे। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात करते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल व विश्वासघात किया है। भाजपा की सरकार में आज बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, अपराध चरमसीमा पर है। भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए दिग्विजय सिंह गौर ने कहा कि प्रदेश में खासकर युवाओं में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में पद खाली पड़े है, और जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

जिस कारण जनता के समय पर काम नहीं हो पाते हैं। सरकार रोजगार मुहैया करवाने के बजाय मनरेगा योजना में मशीनों से काम कराकर लगातार रोजगार छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार भाजपा को उसका असली चेहरा दिखा कर कांग्रेस की सरकार बनाकर कांग्रेस मिशन 2023 को कामयाब करेगी। इस मौके पर देवीचरण यादव, गंगाराम अहिरवार, सौरव यादव, आलम सिंह, मनसुख अहिरवार, मोहन अहिरवार, दीपक यादव, कुलदीप यादव, राहुल यादव, सुखराम यादव, रामकिशोर अहिरवार, पुरुषोत्तम यादव, हरिदास यादव, घनश्याम यादव, छोटी लाल यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जनप्रतिनिधि युवा व ग्रामीण मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *