कलेक्टर अवि प्रसाद ने 38 शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरित किये
(कटनी)- कलेक्टर अवि प्रसाद ने माह जून- 2023 में विभिन्न कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए 38 शासकीय सेवकों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को पीपीओ वितरित किये। इस दौरान उन्होंने सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को शाल- श्रीफल भेंट कर स्वस्थ एवं सुखद भावी जीवन के लिए शुभकामनायें दी।
इस दौरान श्री शैलेश गुप्ता जिला पेंशन अधिकारी, श्री वेद कुमार डोंगरे सहायक पेंशन अधिकारी, श्री अभय कुजूर सहायक कोषालय अधिकारी,श्रीमति दीपिका सोनी सहायक पेंशन अधिकारी एवं श्री बलदेव सिंह बहेलिया सहायक ग्रेड 02 का विशेष योगदान रहा।

