15 जुलाई को अमृत योजना के अंतर्गत शहरी परिवहन योजना अंतर्गत 3 सिटी बसों को मिलेगी हरी झंडी
दो बसें कटनी से कैमोर वाया विजयराघौगढ़ होते हुए तथा एक बस कटनी से कैलवारा खरखरी होते हुए हनुमत धाम मोहास तक जाएगी
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के प्रयास से फिर मिली सौगात
(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के कुशल प्रयास एक बार फिर से शहर को तीन सिटी बसों की सौगात मिलने जा रही है। जिससे कि शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कम पैसों में परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी।
शहरी परिवहन सेवा के अंतर्गत चलने वाली 3 बसों का रूट प्लान तैयार कर लिया गया है।
जो कि दो बसें कटनी से वाया विजयराघौगढ़ होते हुए कैमोर जाएंगी। इसके अलावा एक बस कटनी से केलवारा खरखरी होते हुए हनुमत धाम मोहास पहुंचेगी।
गौरतलब है कि अमृत योजना अंतर्गत शहरी परिवहन हेतु नगर पालिक निगम द्वारा तीन सिटी बसों को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा 15 जुलाई को सायंकाल चार बजे नगर पालिक निगम कार्यालय में विजयराघौगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे निगमाध्यक्ष मनीष पाठक कलेक्टर अवि प्रसाद भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सम्मानीय पार्षदों एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
उक्त लोकार्पण कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओ हेतु आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
