जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में संपन्न हुआ 5 दिवसीय इंडक्शन शिविर

Advertisement

बच्चों बुनियादी शिक्षा में नींव का पत्थर होते है शिक्षा – कलेक्टर अवि प्रसाद

(कटनी) – आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार नव नियुक्त उच्चतर माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को 5 दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण 11 जुलाई से 15 जुलाई तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट कटनी में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के कुल 157 शिक्षक उपस्थित रहे।

            शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण के समापन समारोह के दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों के मन मस्तिष्क पर शुरूआती शिक्षा का असर जीवन पर्यंत रहता है। शिक्षक बच्चों की बुनियादी शिक्षा में नींव का पत्थर साबित होते है इसलिए विपरीत परिस्थितियां होने पर भी हमें विद्यार्थियों को सकारात्मक शिक्षा देने का हमेशा प्रयास करना चाहिए। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उपस्थित जनों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया।

            उक्त प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित नव नियुक्त शिक्षकों को अच्छे स्कूलों की विशेषताएं, आचरण एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही, सूचना का अधिकार, सी.एम. हेल्पलाइन, दण्ड संहिता, अनुरीक्षण, मूल्यांकन, प्रार्थना सभा आदि की विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई।

            प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.पी.सिह का लगातर मार्गदर्शन रहा। मास्टर ट्रेनर श्री जी.पी.यादव, डॉ अनिरूद्ध मिश्रा, आर एन पटेल, आलोक पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, डाइट प्रभारी राजेन्द्र असाटी,श्रीमती विभा श्रीवास्तव, अभय कुमार जैन, विभा मिश्रा ने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी राजेश अग्रहरी रहे। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाईनन क्विज द्वारा पोस्ट टेस्ट लिया जाकर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। क्विज प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान सुषमा सिंह ने तथा द्वितीय स्थान इन्दु पाण्डेय ने अर्जित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें