Adani Skill Development : अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कैमोर में हुआ विश्व युवा कौशल दिवस-2023 का आयोजन

Advertisement

(कैमोर) कैमोर एसीसी लिमिटेड अदाणी सीमेंट के चीफ़ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर (सेंट्रल) श्री वैभव दीक्षित के मार्गदर्शन और अदाणी फाउंडेशन कैमोर की हेड श्रीमती ऐनट एफ. विश्वास के नेतृत्व में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ए.एस.डी.सी.) कैमोर में विश्व कौशल दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस वर्ष विश्व कौशल दिवस के थीम “स्किलिंग टीचर्स ट्रेनर्स एंड यूथ्स फॉर ए ट्रांसफॉरमेटिव फ्यूचर पर केंद्रित अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम की शुरूआत प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रार्थना और योगाभ्यास से हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेड माइनिंग श्री मनोज शंकर सिंह का स्वागत सेंटर पर उपस्थित बच्चों और रूरल बीपीओ के युवतियों की तरफ से ए.एस.डी.सी. कैमोर के सेंटर मैनेजर राकेश चैटर्जी ने पुष्प गुच्छ दे कर किया। साथ ही मुख्य अतिथि से ए.एस.डी.सी .सेंटर के समस्त नवीन स्टाफ से परिचय कराया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने पोस्टर बनाएं जिसका अवलोकन कर सब से अच्छे प्रथम 03 ट्रेनीज को मुख्य अतिथि के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

अदाणी फाउंडेशन से पंकज द्विवेदी ने कौशल दिवस मनाए जाने के कारणों और महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ (यूनाइटेड नेशन्स) ने कौशल के महत्व को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2014 से प्रति वर्ष 15 जुलाई को विश्व कौशल दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया। सेंटर मैनेजर राकेश चटर्जी ने सेंटर पर चलाएं जा रहे विभिन्न ट्रेड से सभी को अवगत कराया जिनमें युवाओं में व्यावसायिक विकास और रोजगारोनमुख शिक्षा को महत्व को ध्यान में रखते हुए इलेट्रिकल, पैकरस्, औद्यौगिक सिलाई और ब्यूटीशियन कोर्स पर चर्चा की और उनसे जुड़ी हुईं नौकरियों के अवसरों को बताया। ए.एस.डी.सी. कैमोर भविष्य में और भी ऐसे आयोजन करने की योजना बना रहा हैं जो युवाओं को अधिक व्यावसायिक तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित कौशलों के साथ सशक्त बनाएगा। मुख्य अतिथि हेड माइनिंग मनोज शंकर सिंह ने अपने संबोधन में सभी युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस सेंटर में दिए जाने वाले प्रशिक्षण और जीवन की चुनौतियों से सफलता पूर्वक कैसे लड़ना है इसकी सीख दी जाती रही हैं पहले एसीसी ट्रस्ट के बैनर तले अब अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर कैमोर के नाम पर… कहने का मतलब सिर्फ नाम बदला हैं उद्देश्य अभी भी वहीं है। अपने उद्बोधन में उन्होंने युवाओं को कहा जो भी शिक्षा इस सेंटर से मिले उसे पूरी ईमानदारी से सीखे ताकि कल को जहाँ भी जाए, जिस कंपनी में काम करे, सेंटर और ट्रेनर का नाम, अपने कर्मनिष्ठा और मेहनत से ऊंचा करे। यहाँ सभी बच्चों को घर जैसा माहौल दिया जाता है यहां बच्चो और टीचर के बीच बड़ा ही आत्मीय संबध रहा है। इस अवसर पर 04 टीमों में बट कर महिला प्रशिक्षार्थियो के बीच कबड्डी मैच का भी आयोजन किया गया।

श्रीमती ऐनट .एफ. विश्वास ने सभी युवाओं और अदाणी फाउंडेशन और अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही प्रशिक्षणरत युवाओं और मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हेड माइनिंग मनोज शंकर सिंह का शुक्रिया अदा करते हुए जानकारी दी कि विगत 05 वर्षो में इस सेंटर से करीब 1100 से ज्यादा युवाओं का प्रशिक्षण हुआ। अपने उद्बोधन में उन्हों ने बरापार की पूर्व में ट्रेनिंग प्राप्त युवती बाॅबी कोल और उसकी इस सेंटर से प्राप्त ट्रेनिंग के बाद बैंगलोर में कार्य करते हुए अपने परिवार की मदद करने की सफल कहानी सभी के साथ साझा किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अदाणी फाउंडेशन कैमोर के श्रीमती ऐनट .एफ. विश्वास,पंकज द्विवेदी, मनोज चौबे के साथ ए.एस.डी.सी. सेंटर के स्टाफ राकेश चैटर्जी, राजा मालवी, दीपक विश्वकर्मा, अर्चना कोटवानी, साधना विश्वकर्मा के साथ नरेंद्र, सुनील और विमला की प्रमुख भूमिका रही।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
               कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *