वृद्धा आश्रम में मनाया जन्मोत्सव, लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

Advertisement

(झांसी) जिला मुजफ्फरनगर को खतौली दयाल पुरम निवासी आर्यन ठाकुर पुत्र अरुण कुमार ठाकुर के तेहरवें जन्मोत्सव के अवसर पर आर्यन ठाकुर ने जीवन पुकार फाउंडेशन एवं स्वर्गीय लालाराम चंद्र सहाय रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से आर्यन ठाकुर का तेरवा जन्मदिन खतौली दयालपुरम में स्थित वृद्ध आश्रम में एक सूक्ष्म कार्यक्रम द्वारा आयोजित किया गया जिसमें आश्रम में रह रहे वृद्धों को आर्यन द्वारा केक फल मिष्ठान आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे वृद्धो ने आर्यन के जन्मदिन पर उनको शुभाशीष दिए तथा आश्रम में रहने वाली बुजुर्ग माताओं द्वारा शुभकामना लोकगीत गाकर आर्यन को अपना आशीर्वाद दिया। तत्पश्चात जीटी रोड स्थित हीटर देव श्री शिव मंदिर पर आर्यन एवं संपूर्ण परिवार द्वारा सावन के पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ की आरती का मुख्य जजमान बन भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वृद्धा आश्रम की अध्यक्षता श्रीमती रेखा सिंह एवं वीरेंद्र सिंह, स्वर्गीय लालाराम चंद्र सहाय रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ अंकुर प्रकाश गुप्ता, मानव विश्व हिंदू परिषद संकीर्तन साधना परिवार से प्रदीप गुप्ता, अभिषेक गोयल, अजय भार्गव तथा जीवन पुकार फाउंडेशन के डायरेक्टर अरुण कुमार जी का विशेष सहयोग रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *