मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी के कल्याण की कामना के लिए भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया

Advertisement

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह, पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह एवं श्री कुणाल सिंह के साथ श्रावण माह के तृतीय सोमवार 24 जुलाई को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भगवान का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने सबके कल्याण, स्वास्थ्य, सुखमय जीवन के लिए संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के साथ-साथ जीव चराचर के कल्याण की भी कामना की।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी श्री अभिषेक शर्मा(बाला गुरु), पुरोहित श्री सुभाष शर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अभिषेक कराया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें