पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में खरगापुर विधानसभा में नारी सम्मान योजना के भरवाए गए फार्म
(खरगापुर) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा नारी सम्मान योजना चलाई जा रही है जिसमें खरगापुर विधानसभा की पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में पूरी विधानसभा में फार्म भरवाए जा रहे हैं जिसमें हर महिला को 1500 रुपए महीने एवं ₹500 में गैस सिलेंडर दिए जाने का वादा किया गया है। उसी को लेकर ग्राम मातोल एवं बनपुरा सपोन में फार्म भरवाए गए जिसमें मुख्य रुप से जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर उपस्थित रहे। उन्होंने मंच के माध्यम से सब को संबोधित किया और कमलनाथ की महत्वकांक्षी योजनाओं को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि जैसे ही कमलनाथ सरकार बनेगी इन योजनाओं को तुरंत लागू किया जाएगा वही उन्होंने कहा हर ग्रहणी को कि 1500 रुपए महीने एवं गैस सिलेंडर ₹500 में मिलने के साथ-साथ पुरानी कर्ज माफी को भी आगे बढ़ाया जाएगा। 100 यूनिट बिजली का बिल माफ किया जाएगा और 200 यूनिट बिजली का बिल हाफ किया जाएगा।

उन्होंने पूर्व की योजनाओं पर कहा की जो पूर्व में कमलनाथ जी के द्वारा जो कार्य किए गए हैं वह सबके सामने हैं जैसे वृद्धा पेंशन 300 से 600 करना वही कन्याओं को 51 हजार रुपए शादी के लिए ऐसी सैकड़ों योजनाएं 15 महीने की सरकार में लागू की गई थी ऐसी ही योजनाएं जन जन तक पहुंचाई जाएंगी जिसमें गरीबों के लिए रोजगार हो पढ़े लिखे नौजवान जो भटक रहे हैं। उनके लिए नौकरी की व्यवस्था हो उन्होंने जनता से आग्रह भी किया कि अबकी बार कमलनाथ सरकार बनवाएं जिससे पूरा प्रदेश आगे बढ़े। इस मौके पर कल्लन खान, अब्दुल जलील ,आलम यादव, नरेंद्र सिंह सिसोदिया , पंचम सिंह तोमर , लोकेंद्र सिंह राजावत , सूरज साहू , भोले साहू , रामकिशोर अहिरवार ,नीरज कुशवाहा ,दिनेश जाटव ,संजय जाटव , सोनू आदिवासी , राजाराम आदिवासी , रामपाल पाल ,समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे !
रिपोर्टर : शिवराज सिंह, RPKP INDIA NEWS, टीकमगढ़

