बल्देवगढ़ एसडीएम के तबादले पर खरगापुर में आयोजित किया गया विदाई समारोह
(खरगापुर) अनुविभागीय अधिकारी सौरभ मिश्रा के ट्रांसफर पर अग्रवाल मैरिज गार्डन में समाजसेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने विदाई समारोह आयोजित किया। एसडीएम की विदाई पार्टी में एसडीएम मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन और क्षेत्र की जनता ने हमेशा मेरा सहयोग किया है। प्रशासनिक अधिकारियों को अगर वहां की जनता का साथ मिले तो समस्या समाधान होने में अधिक वक्त नहीं लगता है। उपस्थित समाजसेवियों ने कहा कि एसडीएम मिश्रा ने जनता के दिलों में ऐसी जगह बना दी है कि उन्हें भुलाना आसान नहीं होगा। कार्यक्रम के संयोजक तहसीलदार डॉक्टर अनिल गुप्ता ने कहा हम सभी को मिश्रा जी के साथ काम करने में बहुत ही अच्छा लगा। सरल स्वभाव के अधिकारी होने के बावजूद लोगों की परेशानियों को तत्काल समाधान करने में विश्वास रखते हैं।

हम लोगों को बहुत कुछ सीखने के लिए भी मिला है आपके संरक्षण में हम लोगों ने सरकार की गरीब हितग्राही मूलक योजनाओं को गरीब लोगों तक पहुंचाया है आप कहीं भी रहें स्वस्थ रहें एवं हमेशा आगे बढ़ते रहें। स्वरुचि भोज के बाद अंत में कार्यक्रम के संयोजक डॉ अनिल गुप्ता के द्वारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी, पत्रकार, अधिवक्ताओं एवं तहसील स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जन्मेजय मिश्रा तहसीलदार बल्देवगढ़, नायब तहसीलदार बल्देवगढ़, नायब तहसीलदार खरगापुर महादेव अवस्थी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित सिंह चौहान, कनिष्ठ अभियंता नितेश जैन, थाना प्रभारी खरगापुर मनोज द्विवेदी, थाना प्रभारी कुड़ीला नगर एवं क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शिवराज सिंह, RPKP INDIA NEWS, टीकमगढ़
