विद्युत मंडल के खिलाफ आम आदमी पार्टी चुरहट द्वारा 03 अगस्त को किया जायेगा धरना प्रदर्शन

Advertisement

आम आदमी पार्टी चुरहट के युवा नेता राजन भैया के नेतृत्व में होगा धरना प्रदर्शन

(चुरहट) आम आदमी पार्टी के युवा नेता राजन भैया के द्वारा आम आदमी पार्टी के चुरहट विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ नगर परिषद चुरहट नेहरू तिराहा से अपने युवा साथियों के साथ चुरहट विधानसभा क्षेत्र में लगातार विद्युत मंडल के आला अधिकारियों को हमेशा लाइट बंद रहती है, लाइट के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है आम गरीब जनता की बिजली क्यों नहीं रहती है 4000 रुपए एवं ₹5000 तक बिल जरूर उन गरीब आदिवासियों के पास पहुंच जाता है, यह जानकारी मानिक लाल गुप्ता पत्रकार चुरहट को आम आदमी पार्टी के द्वारा दिया गया।

आम आदमी पार्टी के युवा नेता राजन भैया ने बोला कि सीधी जिले के विद्युत मंडल आला अधिकारी से व चुरहट विद्युत मंडल में पदस्थ आला अधिकारियों को कई बार फोन लगाकर हमने आम गरीब जनता की समस्या बताइ है की लाइट के कारण किसानों को काफी समस्या हो रही है एवं हर वर्ग के लोगों को लाइट से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है परंतु जिले में बैठे विद्युत मंडल के आला अधिकारी वे सब भाजपा सरकार के एजेंट बन चुके हैं। उन्ही के कहने पर वह काम करते हैं यहां तक की आम गरीब आदमी अपना आवेदन लेकर विद्युत मंडल चुरहट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बैठे हुए आला अधिकारीयों के पास जाता है तो उनके आवेदन तो ले लेते हैं परंतु उस आवेदन को लेकर खाली आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है।

बाद में पता चलता है कि वह आवेदन विद्युत मंडल के ऑफिस में एक किनारे रखा हुआ है उस पर अधिकारियों की नजर ही नहीं पहुंचती जिसके चलते आम आदमी पार्टी के युवा नेता राजन भैया एवं चुरहट विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित होकर 3 अगस्त गुरुवार के दिन नेहरू तिराहा से पूरे कार्यकर्ता पैदल नारे लगाते हुए चुरहट विद्युत मंडल का धरना प्रदर्शन करेंगे। यह धरना प्रदर्शन जब तक चलेगा जब तक विद्युत मंडल के आला अधिकारी समस्या हल नहीं करेंगे तब तक उन्हें आम आदमी पार्टी के द्वारा युवा नेता राजन भैया एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्ञापन नहीं दिया जाएगा। कार्यकर्ता काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं । आम आदमी पार्टी के चुरहट विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

रिपोर्ट : मानिक लाल गुप्ता, चुरहट (सीधी)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें