विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रयासों से कैमोर में खुलेगा आईटीआई, क्षेत्र के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

कैमोर में आईटीआई खुलने से युवा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के आधार स्तंभ बनेंगे : संजय सत्येंद्र पाठक

(कैमोर) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 6 नए औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र आईटीआई खोलने की स्वीकृति दी गई है इसमें विजयराघवगढ़ विधानसभा का कैमोर भी शामिल है । विजयराघवगढ़ विधानसभा में तीसरे आईटीआई संस्थान की स्वीकृति मिलने पर विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक ने धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि विधानसभा विजयराघवगढ़ के अंतर्गत कैमोर में आई टी आई की स्थापना को मंत्रीमंडल द्वारा स्वीकृत प्रदान के निर्णय हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया को मैं बहुत बहुत आभार ज्ञापित करता हूं।
इस जन हितकारी निर्णय से विधानसभा के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त होगा जिससे उनकी आत्मनिर्भर की राह मजबूत होगी और वह आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और आत्मनिर्भर भारत के आधार स्तंभ बनेंगे।

प्रदेश के इन जिलों में खुलेंगे आई टी आई

जबलपुर के सिहोरा, कटनी के कैमोर, छतरपुर के बिजावर, निवाड़ी के जेरोन, सीधी के रामपुर नैकिन और धार के तिलगारा के लिए नए आई टी आई कैबिनेट ने स्वीकृति किये हैं। इनके लिए 114 प्रशिक्षकों और 44 प्रशासकीय पदों की भी मंजूरी कैबिनेट ने दी है।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
                कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें