प्रभारी आयुक्त पीके अहिरवार ने ली स्वच्छ भारत मिशन की बैठक शहर को स्वच्छता में नंबर वन लाने दिए टिप्स
(कटनी) कटनी शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में प्रदेश के शीर्ष शहरों में शामिल कराने के लिए नगर पालिक निगम द्वारा हर स्तर से कार्य किया जा रहा है। शहर को स्वच्छता में नंबर वन लाने के लिए प्रभारी आयुक्त पीके अहिरवार द्वारा एक अति आवश्यक स्वच्छ भारत मिशन की बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य रुप से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे का कलेक्शन एवं सिंगल यू प्लास्टिक जैसे पॉलीथिन आदि का उपयोग न करना एवं आरआरआर सेंटर में नेकी दीवार पर पुराने बर्तन बुक एवम् अन्य इत्यादि घरों से निकलने वाला रा मटेरियल बैंक में जमा करना तथा जीरो वेस्ट इवेंट सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना किया जाना एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर से भली भांति परिचित होकर कार्य करना तथा सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने के अलावा शहर में बिना सुरक्षा उपकरण नाले की सफाई ना करने के टिप्स दिए।उन्होंने कहा कि जब हमारा शहर स्वच्छता में नंबर वन रहेगा तो शहर केहर छोटे बड़े विकास कार्य को गतिशीलता मिलेगी
