राज्य स्तरीय सर्वेक्षण सर्वे के आउटबांड रिसीव के मामले में कटनी जिले नें अर्जित किया द्वितीय स्थान

Advertisement

कलेक्टर श्री प्रसाद ने डी.सी.सी की टीम को दी शुभकामना

(कटनी) – लोक सेवा के जिला प्रबंधक श्री दिनेश विश्वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम रिलीफ फंड हेतु शासन स्तर से राज्य स्तरीय सर्वेक्षण सर्वे 06 अगस्त से 08 अगस्त 2023 तक लोक सेवा प्रबंधन विभाग डीसीसीसी कटनी (जिला आपदा नियंत्रण कक्ष) द्वारा निरंतर प्रातः 08 बजे से शांय 07 बजे तक सर्वे किया गया।

            सर्वेक्षण में भोपाल स्तर से प्राप्त अन्य जिले की आउटबाड कॉल के माध्यम से 1714 हितग्राहियों से 05 बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त की गई उक्त सर्वेक्षण सर्वे मध्यप्रदेश के 45 जिलों में निर्धारित दिवस में संचालित किया गया।

            जिलें में उक्त सर्वेक्षण सर्वे कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देश पर दिनेश कुमार विश्वकर्मा जिला प्रबंधक लोक सेवा एवं डीसीसीसी कटनी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष टीम द्वारा 1714 हितग्राहियों के आउटबांड कॉल रिसीव कर मध्यप्रदेश के 45 जिलों में कटनी जिला द्वितीय स्थान अर्जित किया है। कलेक्टर अवि प्रसाद नें डीसीसी के समस्त स्टाफ को इसी तत्परता से कार्य किये जाने के साथ शुभकामनाएं प्रदान की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *