ईडी ने धनशोधन जांच में तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़ा भूखंड जब्त किया

Advertisement

(चेन्नई) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत उनकी रिश्तेदार का 30 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का 2.49 एकड़ का भूखंड जब्त कर लिया है। ईडी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने बुधवार को तलाशी के दौरान करूर स्थित भूखंड का पता लगाया था और इसे एक निर्माणाधीन बंगले के साथ अब धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 17 (1 ए) के अनुसार जब्ती आदेश के तहत रखा गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *