मैहर में त्रिकाल दर्शी पंडोखर सरकार का तीन दिवसीय कार्यक्रम हुआ तय, 26 ,27 व 28 सितंबर को श्री सिद्ध बाबा आश्रम में होगा कार्यक्रम

(मैहर) विश्व विख्यात पंडोखर सरकार का तीन दिवसीय त्रिकालदर्शी दिब्य दरबार आगामी सितंबर माह में होना तय हुआ है। करीब एक महीने से मैहर के लोगों की जुबान में पंडोखर सरकार का कार्यक्रम होना चर्चा का विषय बना रहा जिसे आज अंतिम रूप देते हुए उक्त कार्यक्रम के आयोजन की तारीखों का ऐलान हो गया । यह कार्यक्रम आगामी 25 सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ होगा जिसमें 21000 महिलाएं कलश यात्रा का केंद्र बिंदु होगी । कलश यात्रा और शोभा यात्रा के संयुक्त प्रदर्शन में हाथी घोड़े पालकी रथ के साथ भव्य झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा ।शोभायात्रा में देश के कोने-कोने से अनेक महान संतो की उपस्थिति भी रहेगी। साथ ही 26 27 एवं 28 सितंबर का तीन दिवसीय त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार मैहर श्री सिद्ध बाबा आश्रम मऊ में आयोजित किया जाएगा।

संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन

इस भव्य कार्यक्रम के साथ ही 26, 27 एवं 28 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे से अपरान्ह में 3:00 बजे तक प्रख्यात आध्यात्मिक विदुषी प्रज्ञा भारती जी के मुखारविंद से संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा।

त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार अपरान्ह 3 बजे से शुरू होगा

सिद्ध बाबा आश्रम में प्रधान कार्यक्रम पंडोखर सरकार का त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार 26, 27 एवं 28 सितंबर 2023 को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन अपरान्ह 3:00 बजे से आरंभ होगा जो अनिश्चितकाल तक चलेगा। विश्व विख्यात श्री पंडोखर धाम पीठाधीश्वर गुरु शरण शर्मा जी उपस्थित जनों के दैहिक दैविक भौतिक संतापों के निवारणार्थ दरबार मे अपनी चमत्कारी शक्तियों से जन कल्याण करेंगे तथा भूत वर्तमान भविष्य का जीवन्त दर्शन कराएंगे।

भारत विख्यात रामलीला का भव्य प्रदर्शन

उक्त समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की एक कड़ी और जोड़ते हुए कार्यक्रम के आयोजक रामनिवास उरमलिया द्वारा रात्रिकालीन कार्यक्रम मे भारत विख्यात कलाकारों के माध्यम से उत्कृष्ट रामलीला मंचन से सजाने की रूपरेखा तैयार की गई है । यह कार्यक्रम 25 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रतिदिन रात्रि 9:00 बजे से मध्य रात्रि तक चलेगा।

सिद्ध बाबा में आयोजित हुई बैठक

श्री सिद्ध बाबा आश्रम में आगामी सितंबर माह में पंडोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य आयोजन को लेकर रामनिवास उरमालिया ने मैहर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों व्यापारियों एवं युवा साथियों की एक संयुक्त बैठक बुलाई। बैठक में कार्यक्रम से संबंधित समस्त पहलू रखे गए तथा उपस्थित जनों द्वारा विचार विमर्श कर सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि उक्त कार्यक्रम को ऐतिहासिक और गरिमा मई बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ सबकी भागीदारी सुनिश्चित रहेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक रामनिवास उरमलिया ने उपस्थित क्षेत्रीय जनों के समक्ष कार्यक्रम के विस्तार स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए सभी से सकारात्मक सहयोग प्रदान करने की अपील की और कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन में मैं निमित्त मात्र हूं। आप सभी के सहयोग के बिना मैं किसी कार्यक्रम के सफल आयोजन की कल्पना भी नहीं कर सकता। इसलिए आप सभी पूरे मनोयोग के साथ सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर इस तीन दिवसीय दिव्य दरबार कार्यक्रम को मूर्त रूप प्रदान करने में सहभागी बने।

निरंतर चौबीसों घंटे चलेगा तीन दिवसीय विशाल भंडारा

बताया गया है कि कार्यक्रम आरंभ दिनांक से कार्यक्रम समापन तक निरंतर चौबीसों घंटे श्री सिद्ध बाबा आश्रम में विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने व कार्यक्रम में पहुंचने के लिए समूचे विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन को घर-घर आमंत्रण पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें