श्रावण सोमवार के पर्व पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुआ गौर परिवार
पूर्व विधायक श्रीमती चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर विशाल भंडारे में हुई शामिल
(पलेरा) खरगापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव बनियानी मे समस्त ग्रामीणों के द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कराया गया था। इसी प्रकार रैकवार समाज के द्वारा मड़ प्रसिद्ध शिव स्थान पर श्रावण सोमवार के दिन पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कांग्रेस की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोविंद सिंह गौर, दिग्विजय सिंह गौर अम्मू राजा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। विशाल कन्या भोज एवं भंडारे में पूर्व कांग्रेस विधायक श्रीमती चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद सिंह गौर, दिग्विजय सिंह गौर ने प्रसिद्ध शिव स्थल पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के चरणों में अपना माथा टेका।

जानकारी देते हुए जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने बताया कि यहां प्रसिद्ध शिव स्थल पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया गया था, जिसके उपरांत पूर्णआहुति के साथ कन्या भोज एवं विशाल ग्रामीण भंडारे का आयोजन समस्त ग्रामीणों एवं रैकवार समाज के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होते रहना चाहिए। धार्मिक आयोजनों से परस्पर प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। बताया गया है कि खरगापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओ ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में किए गए धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारे में गौर बंधु परिवार की उपस्थिति देर शाम तक बनी रही।
रिपोर्टर : शिवराज सिंह खरगापुर (टीकमगढ़)

