मुरली मनोहर अरजरिया बने प्रांताध्यक्ष, संघ को प्रदेश स्तर पर सबसे सशक्त और मजबूत बनाने का दिया आश्वासन
(खरगापुर) प्राथमिक माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन सुभाष पुरम रोड स्थित संघ कार्यालय में किया गया । बैठक में छटवे वेतनमान की बिसंगती को दूर कराने, वरिष्ठता बहाली कराने, क्रमोन्नति बहाली कराने, व राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतनमान की प्रमुख मांग को लेकर संघर्ष करने की रणनीति बनाई गई । बैठक में उपस्थित शिक्षक सतीश खरे द्वारा मुरली मनोहर अरजरिया को प्रांताध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया संतोष अहिरवार सहित सभी शिक्षकों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव स्वीकार कर निर्विरोध रूप से मुरली मनोहर अरजरिया को प्रांताध्यक्ष मानोनित किया । बैठक में उपस्थित ब्रजेश असाटी, ब्रजेश सांडिल्य, श्रीमती सुधा गौतम, दयाराम चौरसिया, संतोष अहिरवार, सतीश अहिरवार, संजय रावत, अखंड प्रताप सिंह, माधो प्रसाद कुम्हार, अंकित खरे, उमाशंकर श्रीवास्तव, जागेश्वर मिश्रा, संतराम नापित, अरविंद नामदेव, राकेश रैकवार, अवधेश तिवारी, मुकेश सेन, राघवेंद्र श्रीवास्तव, एजाज खान, सतीश खरे सहित सभी ने प्रसन्नता व्यक्त कर श्री अरजरिया को सफल प्रांताध्यक्ष बनने की बधाई दी । नव नियुक्त प्रांताध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया ने प्रांताध्यक्ष बनाए जाने पर कहा की मेरा प्रयास रहेगा की शिक्षकों की मांगों और समस्याओं को निर्भीकता से शासन प्रशासन के समक्ष रखूंगा और उनका निराकरण कराए जाने हेतु सतत प्रयासरत रहूंगा और इस संघ को प्रदेश स्तर पर सबसे सशक्त और मजबूत बनाऊंगा।
रिपोर्टर : शिवराज सिंह,खरगापुर (टीकमगढ़)
