रोड पर किया वृक्षारोपण
भारतीय जनता पार्टी पचमढ़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा जवाहर चौक पर छावनी परिषद एवं राज्य शासन द्वारा रोड की दयनीय एवं जर्जर स्थिति को लेकर रोड पर हुये गड्ढों में वृक्षारोपण कर अपना रोष प्रकट किया गया । उन्होने कहा कि कमलनाथ सरकार पूरी निकम्मी और भ्रष्ट सरकार है । पचमढ़ी मध्य प्रदेश का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के बावजूद यहां के रोडो की हालत अत्यंत दयनीय है। यदि शीघ्र ही रोड की दशा नहीं सुधारी जाती तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर छावनी परिषद के पार्षद श्री संजय लड्वानी, कमल दूध मंडल अध्यक्ष, चंद्रकांत, गनी खान, संजय मौर्य , अप्पू कनोजिया एवं जावेद कुरैशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे
