प्रशासकी कार्य सुविधा की दृष्टि से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना –
( गुना )
कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन द्वारा जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों के मध्य अन्य आदेश होने तक प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से जिला गुना की तहसीलों में कार्य संपादन हेतु आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने जारी आदेश में नायब तहसीलदार श्री निर्मलसिंह राठौर को प्रभारी तहसीलदार तहसील-गुना (नगरीय) एवं नायब तहसीलदार श्री सोनू गुप्ता को प्रभारी तहसीलदार तहसील-आरोन में कार्य संपादन के आदेश जारी किए गए हैं।
