सिथेंटिक पायराथ्राईड किटनाशक दवा का छिडकाव 16 जून से
( श्योपुर )
शासन नियामानुसार प्रतिवर्ष की भांति वर्ष 2020 में श्योपुर जिले में विकासखण्ड विजयपुर एवं बडौदा के क्षेत्र में शासन द्वारा चयनित ग्रामों में सिथेंटिक पायराथ्राईड दवा का छिडकाव 16 जून 2020 से किया जावेगा।
जिला मलेरिया अधिकारी श्योपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार छिडकाव कार्य हेतु अर्द्धकुशल वं अकुशल श्रमिको का अस्थाई रूप से चयन किया जाना है। जिसकी वाछनीय योग्यताएं श्रमिका 8वी पास, आयु 18 वर्ष पूर्ण कर ली हो, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन के अंलावा राष्ट्रीयकृत बैंक में स्वय का खाता होना अनिवार्य है। श्रमिक के पास परिचय पत्र, आधारकार्ड, वोटरकार्ड, राशनकार्ड, जॉबकार्ड, समग्र आईडी होना चाहिए।
पूर्व में छिडकाव कार्य किये गये श्रमिको को प्राथमिकता दी जावेगी। इसी प्रकार आवेदनकर्ता को दो फोटो नवीनतम पासपोर्ट साइज आवेदन में सलंग्न करने होगे। संबंधित श्रमिको की मजदूरी का भुगतान कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर से किया जावेगा। इच्छुक श्रमिक जिला मलेरिया अधिकारी श्योपुर के कार्यालय में अपना आवेदन 06 जून 2020 तक प्रस्तुत कर सकते है।
