शासकीय प्राथमिक शाला केवलारी से हटाया गया 7 साल पुराना अवैध अतिक्रमण, केवलारी स्कूल अतिक्रमण मुक्त

Advertisement

(कटनी) – ढ़ीमरखेडा तहसील के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला केवलारी दो मे अतिक्रमण कर पिछले सात वर्षाे से अवैध रूप से काबिज निजी व्यक्ति को बेदखल कर दिया गया।  अतिक्रमण माफिया के रसूख को नेस्तनाबूद करने के कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर तहसीलदार ढ़ीमरखेड़ा अजय मिश्रा ने बुधवार को शासकीय प्राथमिक शाला केवलारी दो को अतिक्रमण मुक्त कराया। तहसीलदार श्री मिश्रा ने बताया कि केवलारी निवासी कंधीलाल पिता विंध्येश्वरी ने वर्ष 2016 से ताला लगाकर अवैध रूप से स्कूल में कब्जा कर रखा था। एस.डी.एम विंकी सिंहमारे उईके के आदेश पर तहसीलदार ने स्कूल को अतिक्रमण मुक्त कराकर प्राधानाध्यापिका को कब्जा सौंपा गया।

            अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी ढ़ीमरखेड़ा मोहम्मद शाहिद, ग्राम पंचायत झिन्ना पिपरिया के सरपंच और सचिव मौके पर मौजूद रहकर अतिक्रमण हटाने मं सहयोग किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें