विद्युत सप्लाई तत्काल बहाल करने की कार्यवाही करें – सांसद –

( रीवा )

गत दिनों रीवा जिले में आये भीषण तूफान के कारण रीवा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप्प हो गई थी। विद्युत विभाग द्वारा लगातार प्रयास कर रीवा शहर की विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई। अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की सप्लाई बहाल नहीं हो पायी है। अत: विभाग त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बहाल करायें। उक्त आशय के निर्देश सांसद जनार्दन मिश्र ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में दिये।
कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो विद्युत टावर व पोल गिर गये हैं उन्हें अभियान चलाकर पुन: स्थापित किया जाये तथा जो केबिल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं उनमें सुधार की कार्यवाही की जाये ताकि जल्दी से जल्दी विद्युत की सप्लाई बहाल हो सके। इस अवसर पर बताया गया कि लोही के पास टावर क्षतिग्रस्त हो जाने से विद्युत सप्लाई में व्यवधान आया है जिसके सुधार के कार्य कराये जा रहे हैं। बैठक में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों जैसे बधरा, बबैया, हर्दी कला, अटरिया, लैन बधरी, मटीमा, कपसा, चोरहटा, बरहा 344, बैकुण्ठपुर, मझगवां एवं शाहपुर आदि कई गांवों में विद्युत सप्लाई बाधित है। बैठक में निर्देश दिये गये कि विद्युत सप्लाई तत्काल बहाल करायी जाये। इस अवसर कलेक्टर बसंत कुर्रे, सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा, अपर कलेक्टर इला तिवारी सहित विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें