जिला पंचायत सीईओ ने आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया –

( बैतूल )

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एमएल त्यागी ने रविवार 31 मई को जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी की ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में 40 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इन सभी आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है एवं माह जून के अंत तक सभी आवास का निर्माण पूरा हो जाएगा।
सीईओ श्री त्यागी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी में निर्मित आवासों की तर्ज पर हर एक ग्राम पंचायत में कार्य कराया जाएगा, ताकि उल्लेखनीय प्रगति हासिल की जा सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें