Eid Special : कैमोर नगर में धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार, हिंदू मुस्लिम भाइयों ने पेश की कौमी एकता की मिसाल

Advertisement

(कैमोर) जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार कैमोर शहर में आपसी भाईचारे के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी मुस्लिम भाई एसीसी अंजुमन मस्जिद ग्राउंड में एकत्रित होकर एक जुलूस के रूप में ढोल धमाल डीजे एवं आतिशबाजी के साथ कैमोर नगर का गश्त अंजुमन कमेटी के सदर हाजी गुलाम भाई की सदारत में किया गया। अंजुमन ग्राउंड से जुलूस चलकर अमरैयापार बस स्टैंड होता हुआ सुन्नी सबरी मस्जिद ग्राउंड में पहुंचा जहां पर साबरी मस्जिद के सदर रफीक खान बबलू एवं उनकी कमेटी ने सभी आए हुए मेहमानों का फूल माला पहनकर इस्तकबाल किया साथ ही मिठाई एवं लंगर का भी वितरण किया गया। दर्दे हुसैन लंगर कमेटी के द्वारा भी लंगर आयोजित किया गया। वहां से जुलूस निकालकर अमरैया पार मजार शरीफ से गश्त करता हुआ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कटनी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान के निवास में पहुंचा वहां पर जिला अध्यक्ष नवाब खान एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की पूरी टीम ने जुलूस का भव्य स्वागत किया तथा लंगर भी किया। तत्पश्चात् जुलूस अलकमर लंगर कमेटी के पास पहुंचा वहां पर भी जुलूस का इस्तकबाल कर लंगर किया गया। तत्पश्चात सदर हाजी गुलाम भाई के निवास स्थान पर जुलूस का इस्तकबाल एवं लंगर किया गया। ऐसे ही जुलूस आगे बढ़ता हुआ बस स्टैंड पहुंच वहां पर भी लोगों ने जुलूस का इस्तकबाल कर लंगर किया। तत्पश्चात जुलूस चमन चौराहा चक्की के पास पहुंचा वहां पर नौजवाने मिल्लत कमेटी के द्वारा जुलूस का इस्तकबाल किया गया और लंगर किया गया। उसके पास कर संडे मार्केट में जुलूस का इस्तकबाल एवं लंगर किया गया। इसी तरह जुलूस कैमोर नगर का गस्त करते हुए खलवारा बाजार पेट्रोल पंप होता हुआ खलवारा बाजार पहुंच जहां पर गुलाम-ए-मुस्तफा लंगर कमेटी द्वारा जुलूस का इस्तकबाल एवं लंगर किया गया। तत्पश्चात जुलूस इंद्रजीत की दफाई मस्जिद ग्राउंड पहुंचा वहां पर मस्जिद जामे अक्सा सदर एवं उनकी कमेटी ने जुलूस का स्वागत कर लंगर किया। इसी तरह जुलूस गाजे बजे के साथ आगे बढ़ता हुआ भाटिया मोहल्ला पहुंचा जहां पर भटिया मोहल्ला जामा मस्जिद सदर हाजी महमूद खान एवं उनकी कमेटी द्वारा जुलूस का भव्य स्वागत किया गया एवं नात खानी का प्रोग्राम एवं पुरस्कार वितरण के साथ लंगर कर जुलूस का समापन हुआ। अंत में सदर हाजी गुलाम भाई ने उपस्थित समस्त अतिथियों, कैमोर नगर की समस्त लंगर कमेटियों, पुलिस प्रशासन नगर परिषद कैमोर का आभार व्यक्त किया।

इस जुलूस में प्रमुख रूप से अंजुमन सदर हाजी गुलाम भाई, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान, जामा मस्जिद सदर हाजी मोहम्मद खान, सबरी मस्जिद सदर बबलू खान, नगर परिषद के उपाध्यक्ष संतोष केवट, पूर्व उपाध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव श्याम तिवारी, हाजी दिलावर खान, हाजी नसीम खान, पत्रकार आरिफ खान, आशिक बेग, गोल बेग, उस्मान खान मोनी, शेख शानू, आसिफ खान, शमशाद अली, इमरान खान, पप्पू अंसारी, एहसान अली, कुकू मौलाना, संतोष चौहान, शब्बीर ठेकेदार, सफी भाई, बबलू भाई, सरवर खान, मुश्ताक अली, असद खान एवं कैमोर नगर के हिंदू मुस्लिम भाई मौजूद रहे।

कैमोर नगर में कौमी एकता की मिसाल देते हुए हिंदू मुस्लिम भाइयों ने मिलजुल कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी एवं गणेश विसर्जन के जुलूस को आपसी सहयोग से अपना अपना समय निर्धारित कर शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाकर भाईचारे एवं कौमी एकता की मिसाइल कायम की।

रिपोर्ट : आरिफ खान, RPKP INDIA NEWS , कैमोर 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें