अदाणी फाउंडेशन, अमेहटा सीमेंट वर्क्स और गीता गुप्ता चौरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में झिरिया में आयोजित हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Advertisement

(कटनी)- अदाणी सीमेंट के चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर (सेन्ट्रल) श्री वैभव दीक्षित के मार्गदर्शन में, अदाणी अमेहटा सीमेंट प्लांट हेड श्री अतुल दत्ता एवं अदाणी फाउंडेशन कैमोर व अमेहटा सीमेंट वर्क्स की सी.एस.आर. हेड श्रीमती ऐनेट बिश्वास की अगुवाई में ग्राम पंचायत झिरिया में नेत्र जांच शिविर का आयोजन शनिवार को पंचायत भवन में किया गया। इस आयोजन में सरपंच श्री सुरेंद्र उर्मलिया और पंचायत सचिव श्री सुरेश तिवारी की विशेष भागीदारी रहीं।

            इस शिविर में ग्राम झिरिया एवं सलैया बड़गैया के 172 ग्रामवासी लाभान्वित हुए, 42 लोगों को निःशुल्क चश्मे भी दिए गए। आंखों से जुड़ी समस्त समस्याओं की जांच की गई व मरीजों को दवाएं देते हुए डाक्टर ने उचित सलाह दी। ग्राम वासियों के आंखों की जांच पश्चात, लोगों को आवश्यकतानुसार दवाइयां व निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध करवाए गए।

            भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के द्वारा ग्रामवासी स्वास्थ्य लाभ ले सकें, इस विषय पर सी.एस.आर. हेड ऐनट विश्वास ने विस्तार से जानकारी दिया, साथ ही यह भी बताया कि अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास, जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना और कौशल प्रशिक्षण – रोजगार के क्षेत्र में सतत प्रयासरत है।

            नेत्र जांच शिविर को झिरिया गांव में आयोजित कराने में गीता गुप्ता चौरिटेबल ट्रस्ट (जी.जी. नर्सिंग होम, कटनी) से डॉक्टर्स और उनकी टीम में डॉक्टर शैलेन्द्र गौतम, श्री काशी प्रसाद, श्री अंकुश श्रीवास्तव और श्री ऋषभ तिवारी ने भरपूर सहयोग दिया। इस कैंप को आयोजित करने में डॉ शेफाली गुप्ता, डॉ ज्यूरिक महेश व अदाणी फाउंडेशन टीम से  पंकज द्विवेदी, मनोज चौबे, अमित सोनी, प्रमोद, अयोध्या, रामेश्वर, नरेंद्र और सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

            इस पहल की ग्राम सरपंच व ग्रामवासियों ने बहुत सराहना की व अदाणी फाउंडेशन एवं गीता गुप्ता चौरिटेबल ट्रस्ट को धन्यवाद प्रेषित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें