आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने सार्वजनिक स्थलों पर राजनैतिक दलों के होर्डिंग्स बैनर हटाने निर्देश

Advertisement

आयुक्त ने संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत बैठक में अधिकारियों को दिये आदेश

(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल ने संपत्ति विरूपण नियम 1994 के अंतर्गत अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ली।

9 अक्टूबर को आयुक्त नगर निगम कटनी द्वारा संपत्ति विरूपण नियम 1994 के अंतर्गत कार्यवाही के संबंध में गठित दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को शासकीय भवनों कार्यालयों सार्वजनिक मार्गो रोड डिवाडरों में सभी राजनैतिक दलों के होर्डिग्स बैनर विज्ञापन नारे आदि तत्काल हटाये जाने गठित दल को आवंटित क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण करने राजनैतिक लेखन को तत्काल पुताई कराकर मिटाये जाने एवं गठित दलों को की गई कार्यवाहियों के वीडियो क्लिप बनाकर व्हाट्सअप गु्रप में डालने अतिक्रमण प्रभारी को संपूर्ण नगर निगम सीमांतर्गत मुनादी कराने के निर्देश दिये गये तथा नगर निगम कटनी में 24 घंटे विधान सभा निर्वाचन 2023 से संबंधित कार्यवाहियों के लिए कंट्रोल रूम बनाये जाने सभी गठित दल को शासकीय संपत्तियों से शत-प्रतिशत हटाये जाने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने तथा नगर निगम द्वारा की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं को समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

सभी गठित दल को संपत्ति विरूपण नियम के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों से उपायुक्त एवं निर्वाचन प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत करते हुये संपूर्ण जानकारी उपायुक्त के माध्यम से भेजे जाने के निर्देश दिये गये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें