चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सुविधा केंद्रों पर जमा करने होंगे डाक मतपत्र
(नई दिल्ली) मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मतदान कर्मियों को केवल निर्दिष्ट सुविधा केंद्रों पर अपना वोट डालना होगा। अब वे पहले की तरह लंबे समय तक मतपत्र अपने पास नहीं रख सकते हैं।.
चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं को दी जाने वाली डाक मतपत्र सुविधा के संभावित दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर सरकार ने हाल ही में चुनाव नियमों में बदलाव किया था।.
