बालश्री कला प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीयन 20 जून तक –

( रीवा )

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य बालश्री कला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कोरोना से उत्पन्न संकट की इस घड़ी में बच्चों को सृजनात्मक गतिविधियों से जोड़े रखने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 20 जून तक जवाहर बाल भवन की वेबसाइट www.jawaharbalbhawanbhopal.com पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।
इस संबंध में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास ने बताया कि प्रतियोगिता दो आयु वर्गों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें पांच से 10 आयु वर्ग तथा 11 से 16 आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकते हैं। बच्चे स्वरचित कविता, कहानी, आलेख, चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तकला के नमूने प्रस्तुत कर सकते हैं। संकट से सृजन विषय इसके लिए निर्धारित किया गया है। विजेता बच्चों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसके लिए बच्चों के अभिभावक सहायक संचालक श्री रमेश रजक के मोबाइल नम्बर 9755550512 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें