बीएमसी से 07 मरीज स्वस्थ होकर खुशी-खुशी घर लौटे

( सागर )

कोरोना को हराने वालों का पुष्प वर्षा और तालियों से हुआ स्वागत

  सागर जिले के लिए सोमवार की शाम एक अच्छी खबर आई। बुन्देलखण्ड मेडीकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज करा रहे कोरोना वायरस से संक्रमित 07 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन मरीजों की सोमवार को छुट्टी कर दी गई है। उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आई थी। मेडिकल टीम ने परीक्षण के बाद इन मरीजों को घर जाने की अनुमति दी। 06 मरीज जब डिस्चार्ज होकर मेडीकल कॉलेज से बाहर निकल रहे थे उस वक्त सभी ने पुष्प वर्षा और तालिया बजाकर मरीजों का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री आरपी अहिरवार, मेडीकल कॉलेज के डीन डा. जीएस पटेल, इंचार्ज कोविड हास्पिटल डा. रमेश पाण्डे, अधीक्षक डा. पिप्पल, सह अधीक्षक डा. एसपी सिंह, डा. शैलेन्द्र पटेल, डा. उमेश पटेल, डा. सुमित रावत, डा. मनीष जैन, स्टार्फ नर्स, पैरा मेडीकल स्टॉफ मौजूद था।
अब डिस्चार्ज होने वाले 07 मरीज अपने घर पर 14 दिन क्वारांटाइन रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 88 मरीज भी स्वस्थ होकर यहां से लौट चुके हैं। इस प्रकार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें