कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मध्यप्रदेश स्थपना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश

कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मध्यप्रदेश स्थपना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश

(कटनी) शासन निर्देशानुसार 01 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 9 बजे से किया जायेगा। स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर मे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाकर राष्ट्रीय गान किया जायेगा। तदोपरान्त 20 मिनट के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पश्चात मध्यप्रदेश गान से कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। डिप्टी कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में सर्व विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों के साथ 01 नवंबर को प्रातः 9 बजे कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होनें के निर्देश दिए गए है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें