कमिश्नर द्वारा कोरोना जॉच मशीन का फीता काटकर शुभारंम

( शहडोल )

अब मेडिकल कॉलेज शहडोल में होगी कोरोना वायरस सेम्पल की जॉच

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने आज शहडोल मेडिकल कॉलेज के लेबोरेट्री विभाग में स्थापित जिला चिकित्सालय हेतु प्राप्त कोरोना वायरस के सेम्पल की जॉच मशीन का फीता काटकर शुभारंम किया। इस मौके पर कलेक्टर शहडोल डॉ. सतेन्द्र सिंह, अधीष्ठता चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल डॉ. मिलिन्द शिरालकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन शहडोल डॉ. व्ही.एस. वारिया, डॉ. अभिषेक गौर, प्रशासकीय अधिकारी डॉ. जितेन्द्र मिश्रा, डॉ. राजेश तेन्भुर्निकर, डॉ. संजय शुक्ला, डॉ. सुरभि शुक्ला, मेडिकल वैज्ञानिक डॉ. गौरव, डॉ. शिवलता, डॉ. अंशुमान सोनारे सहित चिकित्सा महाविद्यालय के अन्य चिकित्सक एवं स्टाप उपस्थित थे।

कमिश्नर श्री नरेश पाल ने चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के सेम्पल प्रोसेसिंग रूप में लगाई गई कोरोना वायरस की जॉच मशीन के बारे में कहा कि स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के तहत सजगता, सतर्कता एवं सॉवधानी से कोरोना वायरस की जॉच चिकित्सकीय अमला करें। उन्होंने कोरोना वायरस की जॉच प्रक्रिया एवं रिजेक्ट होने वाले केश की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली। कमिश्नर श्री पाल ने मेडिकल कॉलेज के वैज्ञानिक डॉ. गौरव, डॉ. शुभलता को पुष्पगुच्छ देकर जॉच मशीन की शुभकामनाए दी।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण के सेम्पल लेेने एवं जॉच हेतु भेजने की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव आने वाले लोगो के प्रथम सम्पर्क वाले लोगो की भी सेम्पलिंग कर उन्हें घर में आइसोलेट कराये तथा सेम्पल निगेटिव व पॉजिटिव आने पर निर्धारित प्रक्रिया अनुसार कार्य करें।

बताया गया कि कोरोना वायरस जॉच प्रक्रिया 24 घण्टे आवश्यता अनुसार जारी रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सा विभाग के एवं भारत सरकार के गाइड लाईन के अनुसार आम जनो को आवश्यक सॉवधानियों से संबंधित पम्पलेट आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी कराए तथा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना मरीजो की स्वस्थ्य होने पर छुट्टी के बाद उनका सम्पर्क नम्बर रखे तथा उनसे सतत सम्पर्क कुछ दिनो तक बनाए रखें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें