9 शासकीय कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने प्रस्ताव शासन को प्रेषित

Advertisement

(कटनी) – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा अनफिट पाये गये जिले के 9 शासकीय कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का प्रस्ताव संबंधित विभाग प्रमुखों को भेजा है।

            विधानसभा निर्वाचन कार्य से शारीरिक अस्वस्थता की वजह बताने वाले 55 कर्मचारी- अधिकारियों का कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर जिला मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक 46 कर्मचारी – अधिकारी मतदान दल कर्मी के लिए नहीं लेकिन कार्यालयीन कार्य के उपयुक्त और सक्षम पाये गये। जबकि 9 कर्मचारी और अधिकारी कार्यालयीन कार्य और निर्वाचन दोनों ही कार्याे के लिए अक्षम पाये गए।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला मेडिकल बोर्ड से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर इन सभी कर्मचारियों को 20 साल की सेवा और 50 वर्षाे की उम्र के मापदण्ड के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिये जाने हेतु प्रस्ताव संबंधित विभागों को भेजा है।

अनिवार्य सेवानिवृत्ति वाले कर्मी

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिन कर्मियों का 20 साल की सेवा और 50 वर्ष की आयु के आधार पर छानबीन समिति के माध्यम से अनिवार्य सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव भेजा है उनमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैमोर के उच्च श्रेणी शिक्षक श्री ए.एस.चौहान को शुगर की बीमारी होने के कारण धुंधला दिखाई देता है। सुरमा संकुल देवराकला विजयराघवगढ़ के उच्च श्रेणी शिक्षक नंदूलाल चौधरी ब्रेन हेमरेज एवं लकवाग्रस्त है। जल संसाधन विभाग के डाक रनर बी.के.सोनी का किडनी खराब होने के कारण नागपुर मे इलाज चल रहा है तथा एक आंख की रोशनी पूरी तरह जा चुकी है, दूसरी आंख से कम दिखाई देता है। उपस्वास्थ्य केन्द्र तेवरी की परिचारक संकुल सिंह गौंड का स्वास्थ्य खराब होनें, शासकीय हाई स्कूल बिजौरी मझगवां बड़वारा के माध्यमिक शिक्षक नागेन्द्र कुमार मिश्रा की पेशाब थैली की रोबोटिक सर्जरी गुजरात में होने के कारण 2 माह में उपचार हेतु जाने, शासकीय प्राथमिक शाला मढिया संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमि विद्यालय बिलहरी की सहायक शिक्षक श्री विशाली राम कोल का दायां अंग लकवाग्रस्त होने, शासकीय प्राथमिक शाला बरछेका के सहायक शिक्षक नारायण सिंह मरावी, कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग कटनी संभाग कटनी के सहायक ग्रेड -2 विजय सिंह ठाकुर फेफडों मंे इंफेक्शन हाने से नसो में समस्या हाने तथा गाडा संकुल सिंहुडी के प्राथमिक शिक्षक भाग सिह गौड को लकवाग्रस्त होनें के कारण जिला मेडिकल बोर्ड कटनी के प्रमाण पत्र की अनुशंसा के आधार पर कार्यालयीन कार्य मतदान दल के कार्य हेतु अक्षम माना गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें